मुगलसराय@उड़ान इंडिया: नगर निकाय चुनाव के संबंध में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वार्ड नंबर 12 चंधासी स्थित आवास पर आज एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी, निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम *हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ* करेंगे साथ ही शहर मे सफाई की उत्तम व्यवस्था की जाएगी l
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि ने कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मौका दिया क्योंकि निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा साफ़ सफ़ाई का होता है जिसे झाड़ू वाले ही कर सकते है हमारा चुनाव चिन्ह ही झाड़ू है इसलिए हमे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी उन्होंने कहा कि आज देश की जनता अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों से अत्यधिक प्रभावित है और यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने तीन बार अरविंद केजरीवाल को चुना क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री केजरीवाल का शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, यातायात, बिजली-पानी का मॉडल पसंद आया और इन्हीं मुद्दों पर जनता ने पंजाब की कमान भी आम आदमी पार्टी को सौंप दी l
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा उत्तर प्रदेश के 763 नगर निकायों में से 633 नगर निकायों में आम आदमी पार्टी अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं जिनमे हमारे जिले एक मे नगर पालिका में विपिन कुमार मिश्र नगर प्रभारी, नगर पंचायत चंदौली में राजकुमार पासवान, नगर पंचायत सैय्यदराजा में शकुंतला नाथ और चकिया नगर पंचायत में कृष्णानन्द श्रीवास्तव प्रभारी बनाए जा चुके हैं l
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट, जिला महासचिव प्रवीण चौबे, जिला मिडिया प्रभारी बीरेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान पांडेय आदि उपस्थित रहे।
