कोलकाताः पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. 4.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक टीएमसी 212 और भाजपा ने 78 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. वहीं, असम में भारतीय जनता पार्टी वापसी करती हुई दिख रही है.
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. रुझानों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. 4.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक टीएमसी 212 और भाजपा ने 78 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. वहीं, असम में भारतीय जनता पार्टी वापसी करती हुई दिख रही है. यहां भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस ने 47 सीटों पर बढ़त बना रखी है. तमिलनाडु में भी डीएमके ने बहुमत हासिल कर लिया है. यहां डीएमके 140 सीटों पर आगे बनी हुई है. केरल की बात करें तो यहां एलडीएफ वापसी कर रही है. अभी एलडीएफ 94 सीटों के साथ आगे बनी हुई है. बता दें, पश्चिम बंगाल (West Bengal), तमिलनाडु (Tamil Nadu), असम (Assam), केरल (Kerala) और पुदुच्चेरी (Puducherry) समेत पांच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है.
- न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिये जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन अपने निकटतम प्रतिद्ंवद्वी कांग्रेस के विजय वसंत से 1,11,491 मतों से पीछे चल रहे हैं.
- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत पर ममता बनर्जी और अन्य राज्यों में चुनाव जीतने वालों को बधाई दी है.
- न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की रविवार को चल रही मतगणना के तेरहवें दौर के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी से 14,011 मतों से आगे चल रहे हैं.
- न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने दो व भाजपा ने एक सीट पर जीती.
- न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, माकपा प्रत्याशी के के रामचंद्रन ने पुथुक्कड विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी यूडीएफ के सुनील अंतिक्काड को 27,353 मतों के अंतर से हराया.
- न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिये जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन अपने निकटतम प्रतिद्ंवद्वी कांग्रेस के विजय वसंत से 1,11,491 मतों से पीछे चल रहे हैं.
- क्रिकेटर और टीएमसी उम्मीदवार मनोज तिवारी ने हावड़ा उत्तर से जीत हासिल की
- वरिष्ठ सीपीएम नेता अशोख भट्टाचार्य सिलीगुड़ी से हार गए हैं. यहां से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष जीते हैं.
- पश्चिम बंगाल की हॉट सीट नंदीग्राम सीट पर एक बार फिर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी आगे हो गई हैं. अभी तक भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी आगे बने हुए थे.
- असम : गुवाहाटी में भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन को उनकी पार्टी के प्रदर्शन पर बधाई दी. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘तमिलनाडु विधानसभा में जबर्दस्त जीत पर एम के स्टालिन को बहुत बधाई. मैं उनके सफल कार्यकाल तथा तमिलनाडु के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कामना करता हूं.'
