Flickr Images

बार एसोसिएशन अजमेर ने नवाचार कर पर्यावरण का दिया संदेश

अजमेर@उड़ान इंडिया: सोमवार को 12 स्टेशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण एवं कार्यभार ग्रहण करने से पहले वृक्षारोपण किया। ग्रीन आर्मी के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अजमेर के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़ की अगुवाई में 5 फीट ऊंचा गुलमोहर का पेड़ न्यायालय परिसर में लगाया गया।
            नवनियुक्त उपाध्यक्ष दिनेश राठौड़ एवं नवनियुक्त सचिव राजेश कुमार यादव ने अन्य कार्यकारिणी सदस्य अक्षय सोनी, हरीश बारोटिया, जितेंद्र सिंह, प्रमोद भाटी, नमन जैन आदि ने भी किया वृक्षारोपण करते हुए अपने कार्यकाल में वृक्षारोपण की शपथ ली। ग्रीन आर्मी संयोजक दीपक शर्मा ने मंत्र उच्चारण कर रक्षा रोपण करवाया। नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने कार्यकाल में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए विश्वास दिलाया तो वही समस्त कार्यकारिणी ने नए कोर्ट परिसर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु अपने सकारात्मक सुझाव रखें। वृक्षारोपण के अवसर पर पूर्व बार सचिव संजय गुर्जर प्रशांत यादव, जेपी शर्मा आकाश विश्वकर्मा वेद प्रकाश सारस्वत तपन मंडल, पवन कल्याणी यश शेखावत सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन ग्रीनार्मी सचिव एडवोकेट कुलदीप सिंह गहलोत ने किया।