Flickr Images

AAP की बैठक: भंग की गयी नगर पालिका परिषद मुगलसराय व नगर पंचायतों की कमेटियां, नए नगर अध्यक्षों का चुनाव अगले सप्ताह

चन्दौली@उड़ान इंडिया: आम आदमी पार्टी चंदौली जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक पड़ाव स्थित निजी विद्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह जी का निर्देश है कि नगर निकायों की जो निष्क्रिय कमेटियां हैं उन्हें भंग कर, नई कमेटी 20 फरवरी तक गठित की जाए तथा 10 मार्च तक नगर निकायों के वार्ड की कमेटी भी गठित कर दी जाएं। 
                   इस संबंध में कार्यकारिणी के सभी उपस्थित सदस्यों ने सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वर्तमान में नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, नगर पंचायत चंदौली व सैयदराजा नगर पंचायत के अध्यक्षगण को उनके पद से मुक्त किया जाता है तथा उन्हें पार्टी के महत्वपूर्ण स्थान पर बाद में समायोजित किया जाएगा। नए नगर अध्यक्ष का चुनाव आगामी सप्ताह में 20 फरवरी के अंदर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि जिस-जिस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सक्रिय नहीं है, उनके माननीय प्रदेश अध्यक्षगण को उनकी निष्क्रियता के बारे में सूचित कर, उनके विरूद्ध अगली कार्यवाही करने का निवेदन किया जाएगा व निष्क्रिय प्रकोष्ठों जिलाध्यक्षगण को पार्टी के अन्य कार्यों मे लगाकर, नये जिलाध्यक्ष बनाये जायेंगे। साथ ही जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह भी जिला कार्यकारिणी के जो लोग लंबे समय से निष्क्रिय हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के बाद उनके स्थान पर नये कार्यकारीणी सदस्य बनाये बनाएं जायेगे। ताकि नगरपालिका चुनाव मजबूती से लड़ा जा सके ।
              इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट, जिला महासचिव प्रवीण चौबे, जिला उपाध्यक्ष यमुना सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश भारती, जिला सचिव राजकुमार खरवार, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सी•वाई•एस•एस• जिलाध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, जावेद आदि लोग उपस्थित रहे।