मीरजापुर@उड़ान इंडिया: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मीरजापुर का जनपदीय सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जनपद के श्री महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, रायपुरी - चुनार में बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री चेत नारायण सिंह रहे। कार्यक्रम के अतिथियों में शिक्षक नेता राजेन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी जी,प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य श्री टी एन सिंह व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह आदि ने पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर हुंकार भरा। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर चर्चा किया।
समारोह में जनपद के विभिन्न कालेज में कार्यभार ग्रहण करने वाले विभिन्न नए शिक्षकों व अध्यापिकाओं का स्वागत किया गया साथ ही विगत 3 साल में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री चेत नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ हमेशा से शिक्षकों की हितों की लड़ाई लड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर सत्ता में काबिज नही रह सकती है। विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रोत्साहन भत्ता भी काफी दिनों से बंद कर दी गई है। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग किया। कहा कि मांग पूरी होने तक हर तरह की लड़ाई लड़ने को लेकर शिक्षक संघ तैयार है।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक हमेशा से समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। लेकिन सरकार शिक्षकों की हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए हम हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग किया। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू न किया जाना अध्यापकों के शिक्षकों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। ज़िला मंत्री श्री रविन्द्र नारायण सिंह ने नई पेंशन व्यवस्था को लॉलीपॉप बताते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग किया। इसके पूर्व जनपद के विभिन्न कालेज में पीजीटी और एलटी ग्रेड में योगदान देने वाले नए शिक्षकों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की बधाई शुभकामनाएं दिया गया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशमंत्री राजेन्द्र तिवारी, जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, श्रीश कुमार श्रीवास्तव, सागर लाल पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रशान्त वर्मा,राम सजीवन, सुधीर सिंह कुलदीप श्रीवास्तव कपूर चंद केसरवानी दिनेश कनौजिया राजेश कुमार दीपक कनौजिया रीता वर्मा अंजू पाल गीता सोनकर रेनू सिंह प्रेरणा कुमारी रेखा रानी दामिनी पाठक निशा सिंह अश्वनी सिंह डॉक्टर संतोष सिंह समरेंद्र प्रताप सिंह अभिषेक सिंह मनोज सिंह ओमप्रकाश सरोज आशुतोष त्रिपाठी भूपेंद्र नारायण सिंह वीरेंद्र कुमार सिंह पंकज श्रीवास्तव नरेंद्र श्रीवास्तव शिव नारायण सिंह संत कुमार सिंह अखिलेश्वर पति त्रिपाठी महेंद्र कुमार अनिल कुमार सिंह निशा सिंह वीरेंद्र प्रताप विवेक सिंह रत्नेश सिंह रघुराज सिंह यादवेंद्र सिंह चंद्रमणि यादव आराधना श्रीवास्तव राजेश कुमार नवल हनुमान दास रामवृक्ष जी विवेकानंद जी संयोजक डॉक्टर कृष्ण मोहन सिंह प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह आदि समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। श्री महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रबंधक और कार्यक्रम के आयोजक ने समस्त शिक्षक नेताओं शिक्षकों और आगंतुकों का आभार जताया।
