Flickr Images

चन्दौली में अखिलेश ने कहा- मनोज कुमार सिंह डब्लू को ज़रूर जिताओ क्योंकि जब मनोज जीतते हैं तो सपा की सरकार बनती है

चन्दौली@उड़ान इंडियाः अबकी बार सैयदराजा विधानसभा से मनोज कुमार सिंह डब्लू को जरूर जिताओ, क्योंकि जब मनोज जीतते हैं तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है। पिछली बार भी जब मनोज कुमार जीता था, तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी।  अबकी बार इसे एक बार फिर से जीता कर विधानसभा में भेजिए और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइये। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान मंच से कही। 
                      इसके साथ ही साथ अखिलेश यादव ने मनोज सिंह डब्लू के द्वारा सरकार बनने के बाद सेना भर्ती करवाए जाने की बात को समर्थन देते हुए भी युवाओं को संबोधित किया। कहा कि सरकार बनने के बाद सेना भर्ती के संदर्भ में भी तेजी से कार्यवाही की जाएगी, ताकि युवाओं को कोरोना के संकट के समय जो 3 साल तक परेशानी झेलनी पड़ी है, उसका समाधान हो सके। सेना भर्ती और पुलिस भर्ती के जरिए वह अपना रोजगार पा सकें।