Flickr Images

चन्दौली में रविवार को मिला एक कोरोना पाॅज़ेटिव, एक्टिव केसों की संख्या हुई 13

चन्दौलीः रविवार को सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में ज़िले में महज़ एक व्यक्ति की रिर्पोट को कोरोना पाॅज़ेटिव बताया गया है। जानकारी के मुताबिक़ प्राप्त परिणाम में 1  पुरूष की रिर्पोट कोविड पाॅज़ेटिव हैं। जो लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। 
                 बताते चलें कि पाॅजेटिव व्यक्ति मिनी महानगर का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु रविवार को कुल 705 नमूने संग्रहित किये गए। इस प्रकार जनपद में कोविड के कुल 4854 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 13 है। 4776 स्वस्थ्य हो चुके है व अब तक कुल 65 मृत्यु हो चुकी है।