उड़ान इंडिया@वाराणसी: दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के चुनाव में उपाध्यक्ष पद (10 वर्ष से कम) पर नामांकन के पहले दिन सोमवार को एडवोकेट विकास कुमार श्रीवास्तव ने दमदारी के साथ नामांकन किया. इसके पूर्व कचहरी परिसर स्थित हनुमान जी के मंदिर से नामांकन जुलूस निकला और वरिष्ठ व साथी अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क करते हुए जुलूस नामांकन स्थल पहुंचा.
गौरतलब हो कि दी बनारस बार एसोसिएश वाराणसी की चुनाव समिति द्वारा 15 दिसम्बर को मतदान व 16 दिसम्बर को मतगणना तिथि घोषित किया जा चुका है. जिसके बाद कचहरी परिसर में धुंआंधार चुनावी परिचर्चा एवं जनसम्पर्क अधिवक्ता प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है. इसी क्रम में विकास कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने भी भारी जुलूस के साथ बनारस बार लाईब्रेरी पहुंच कर नामांकन किया. जिस दौरान प्रस्तावक क् रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे और आवेदक वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता वसीम अहमद, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, के.के. तिवारी व विशाल दूबे एड., पवन शर्मा एड., प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे.
