Flickr Images

अलविदा की नमाज़ कल, प्रशासन सख़्त: महामारी से बचाव के लिए घरों में अदा करें नमाज़

वाराणसी
: पवित्र माह रमज़ान चल रहा है और रमज़ान-उल-मुबारक के आख़िरी जुमे को अलविदा की नमाज़ सभी मस्जिदों में कल अक़ीदत के साथ अदा की जानी है। कोरोना महामारी का प्रकोप भी निरंतर बढ़ता चला जा रहा है, जिसके मद्देनज़र अब प्रशासन ने कड़ा रुख़ अख़्तियार किया है. कोरोना कर्फ्यू के अंतर्गत सिर्फ मस्जिदों में रहने वालों को नमाज़ पढ़ने की अनुमति दी गयी है। 
         इसके अलावा  गुरुवार को एसीपी काशी ज़ोन और एसीपी वरुणा ज़ोन ने वर्चुअल मीटिंग कर मस्जिद के इमामों से बात करके उन्हें कोविड गाइडलाइन्स से अवगत करवाया। पुलिस उपायुक्त काशी जोन व पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन द्वारा सभी धर्म गुरुओं के साथ वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गयी जिसमें समस्त धर्म गुरूओं को कल अलविदा नमाज़ के लिए जिलाधिकारी वाराणसी के द्वारा दिये गये आदेश-निर्देश से अवगत कराते हुए कोविड-19 गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। किसी भी धर्मिक स्थल पर धर्मिक सभा नहीं करने तथा मस्जिदों में रहने वाले व्यक्ति ही मस्जिद में नमाज़ अदा करेंगे बाहरी व्यक्तियों को नमाज़ अदा नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया.
         उक्त बैठक में समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, सभी प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे।