वाराणसी@उड़ान इंडिया: वाराणसी देहात के लोहता इलाके में हुई मुठभेढ़ में पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी मनीष सिंह उर्फ़ सोनू को एसटीएफ़ ने मार गिराया. बताते चलें कि दो दर्जन से अधिक मुक़दमों में वांछित चल रहे इस बड़े अपराधी को कई ज़िलों की पुलिस ढूंढ रही थी. बदमाश के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद ADG STF अमिताभ यश ने दी टीम को शाबाशी दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष पर हत्या, हत्या के प्रयास और वसूली समेत 36 मुकदमे दर्ज थे. सोनू एनडी तिवारी हत्याकांड समेत कपसेठी में 10 लाख की रंगदारी, चौकाघाट में गनशॉट समेत कई अन्य मामलों में वांछित था. उस पर जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी और चंदौली में 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. 2021 में एडीजी की संस्तुति के बाद एक लाख से बढ़ाकर उस पर 2 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था.
ईनामी अपराधी सोनू को लोहता थाना के बनकट फ़ाटक के समीप एसटीएफ ने मार गिराया. मारे गए मनीष सिंह उर्फ सोनू पुत्र अनिल सिंह निवासी नरोत्तमपुर लंका के ऊपर वाराणसी के विभिन्न थानों में 24 व पूर्वांचल सहित यूपी के कुछ जिलों में कुल मिलाकर 36 मुकदमें पंजीकृत है. मुठभेड़ में मारे गए मनीष सिंह उर्फ सोनू के पास से फैक्ट्री मेड कार्बाइन सहित 20 जिंदा कारतूस और आधा दर्जन खोखा बरामद, बरामद कार्बाइन की जॉच की जा रहीं है.